फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

कृषि कानून की प्रतियां जलाकर और फाड़कर किया विरोध-प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
कृषि कानून की प्रतियां जलाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर/शिकारपुर/अनूपशहर/स्याना। केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए तीनों कृषि कानूनों का विरोध जारी है। जनपद में इसके विरोध में शनिवार को जगह-जगह प्रदर्शन हुए और कानून की प्रतियां जलाने के साथ फाड़ी गईं। साथ ही भाकियू ने कानूनों को वापस लेने की मांग का राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी भेजा।

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी तीनों कृषि कानूनों के विरोध में कलक्ट्रेेट के गेट पर पहुंचे और यहां पर कानून की प्रतियां फाड़कर उसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भेजकर इन कानूनों को वापस करने की मांग उठाई। एनसीआर के चीफ सेक्रेटरी मांगेराम त्यागी ने कहा कि यह कानून किसान हित में नहीं है और इन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में भाकियू का विरोध जारी रहेगा। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता सुनील लोधी, डॉ. बीर सिंह, दिलशाद कुरैशी, आशु खां आदि मौजूद रहे। शिकारपुर में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ी। साथ ही एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दयानंद सिंह, रविंद्र, वीरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, नरेश चौधरी, युद्धवीर सिंह आदि मौैजूद रहे। स्याना में भाकियू के नगर अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि यदि इस कानून को रद्द नहीं किया गया तो किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। इस दौरान कानून की प्रतियां फूंकने वालों में विपिन चौधरी, रामौतार शर्मा, जितेन्द्र ठाकुर, पवन कुमार, गुरूदीप सिंह और बिल्लू पंडित आदि शामिल रहे। अनूपशहर क्षेत्र के गांव-गांव दुगरऊ में भाकियू कार्यकर्ताआें ने पंचायत की और उसके बाद तहसील परिसर में पहुंचकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए तीनों कृषि कानूनों को काला कानून बताते हुए प्रतियों का दहन किया। इस मौके पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली पुलिस मौजूद रही। भाकियू ने 14 जून को नगर के मस्तरामघाट से कृषि कानूनों के विरोध में एक पदयात्रा निकालने की भी घोषणा की। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मदनपाल सिंह, गुड्डू प्रधान तहसील अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, अरविंद चौधरी, कल्यान सिंह, पंकज शर्मा, केपी सिंह, अरब सिंह, धर्मवीर सिंह, ऋषिपाल आदि शामिल रहे। अंबेडकर पार्क पर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ संजू चौधरी के नेतृत्व में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में धरना दिया और तीनों कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed