फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

चीनी मिल के बायलर की चेन में फंसने से संविदा कर्मचारी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल के बॉयलर की चेन में फंसकर संविदाकर्मी की मौत
विज्ञापन

जहांगीराबाद। दि किसान सहकारी चीनी मिल में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी की आरबीसी बॉयलर की चेन में फंस जाने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर उप जिलाधिकारी पदम सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेशचंद्र त्रिपाठी भी मिल परिसर में पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधान प्रबंधक वैभव मिश्रा से घटना की जानकारी ली।

प्रधान प्रबंधक वैभव मिश्रा ने बताया कि राम सिंह पुत्र सूर्यनाथ सिंह चीनी मिल में बतौर संविदाकर्मी काम करते थे। जिनकी उम्र करीब 60 वर्ष थी। बॉयलर की चेन में फंस जाने के बाद कर्मचारी को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष कलुआ शर्मा व भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र गौड़ समेत अन्य पदाधिकारियों ने प्रधान प्रबंधक को ज्ञापन देकर मृत संविदा कर्मी के किसी आश्रित को नौकरी व मुआवजा देने की मांग की है। थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed