{"_id":"6090488d8ebc3ebd016d57a1","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd218140498","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में व्यापारी का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में व्यापारी का मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

बुगरासी। क्षेत्र के गांव चंदियाना निवासी एक बाग व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सोमवार सुबह बाग में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तथा मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
क्षेत्र के गांव चंदियाना निवासी 50 वर्षीय निसार पुत्र छिद्दा ने चंदियान व खानपुर में बाग ले रखे थे। निसार रविवार की सुबह बाग में गया। देर शाम तक भी निसार के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने निसार को फोन भी मिलाया, लेकिन फोन पर लगातार घंटी जाती रही। पंचायत चुनाव की काउंटिंग के चलते परिजन निसार के काउंटिंग में होने की आशा करते हुए उसके आने का इंतजार करने लगे। सोमवार सुबह निसार का पुत्र सैजी बाग में अपने पिता को देखने के लिए गया, जहां बाग में निसार मृत पड़ा था। पिता के शव को देख बदहवास सैजी ने मामले की सूचना अपने परिजनों सहित रिश्तेदारों को दी। निसार की मृत होने की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तथा फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ स्याना अलका सिंह ने बताया कि निसार का बाग में शव मिला है। हत्या के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कुछ नाम बताए हैं, जिनसे पूछताछ की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शरीर पर नहीं है चोट के निशान
निसार के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने कुछ नाम भी बताए हैं, जिनसे पुलिस पूछताछ की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद निसार के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।