फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुलंदशहर में 295 लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में 295 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले सोमवार को बढ़ने के साथ कम होते भी नजर आए। साथ ही जटिया चिकित्सालय में एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को जनपद में 295 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही 285 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में कुल 12,547 संक्रमण के केस हो गए हैं। इसमें 9,539 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और 136 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शेष 2,872 लोग होम आइसोलेशन समेत विभिन्न कोविड अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि एक संक्रमित की खुर्जा एल-2 अस्पताल में मौत हो गई। साथ ही 295 लोगों की आरटी पीसीआर और एंटीजन किट से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें बुलंदशहर क्षेत्र में 78, खुर्जा में 30, अनूपशहर में 27, स्याना में 26, डिबाई में 25, गुलावठी में 19, सिकंदराबाद में 18, शिकारपुर में 16, जहांगीराबाद में 13, बीबीनगर में 12, दानपुर में 10, ऊंचागांव व अरनियां में छह-छह, लखावटी में चार, धरपा में दो और पहासू क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अलीगढ़, गाजियाबाद में भी एक-एक जनपद निवासी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

20 केंद्रों पर 3,257 लोगों ने लगवाया टीका
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण के दौरान सोमवार को 89 सेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान 20 केंद्राें पर 3,257 लोगों ने कोरोना से बचाव को टीका लगवाया। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने का अभियान जारी है। सोमवार 20 केंद्र पर 89 सेशन के तहत 3,257 लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed