फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

स्याना कांड के आरोपी जीते चुनाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
स्याना कांड के आरोपी जीते चुनाव
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में स्याना कांड के आरोपी योगेश राज जिला पंचायत सदस्य और सतेंद्र प्रधान के पद पर निर्वाचित हो गए। इस बात की चारों ओर चर्चा हो रही है।
3 दिसंबर 2018 को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर गोकशी की वारदात के बाद हंगामा हुआ था। देखते ही देखते हैं हंगामे ने बलवे का रूप ले लिया था। जिस में गोली लगने से तत्कालीन स्याना कोतवाल सुबोध कुमार और गांव चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने तत्कालीन बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज समेत 27 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। साथ ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कुछ समय पूर्व जेल से छूटने के बाद योगेश राज ने अपने क्षेत्र में वार्ड संख्या पांच से जिला पंचायत सदस्य की दावेदारी ठोंक दी थी। निर्दलीय ही वह क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए उतरे। सोमवार को आए नतीजों में योगेश राज ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी है। वार्ड संख्या पांच पर कुल 27763 मत पड़े थे जबकि मैदान में योगेश राज समेत छह प्रतिद्वंदी थे क्षेत्र की जनता ने योगेश राज को सर्वाधिक 10351 मत देकर विजयी बनाया। निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दोष को 2082 वोटों से मात दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही, स्याना कांड में एक अन्य आरोपी गांव लौंगा निवासी सतेंद्र राजपूत ने भी जेल से जमानत पर आने के बाद प्रधानी के पद पर अपनी दावेदारी पेश की थी। सतेंद्र को इस दौरान कुल 570 मत मिले। उसने 64 मतों से विजय हासिल की है। स्याना ब्लॉक में सबसे कम उम्र का प्रधान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed