फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुलंदशहर में दो और बने कोविड अस्पताल, बेड की संख्या बढ़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में दो और बने कोविड अस्पताल, बेड की संख्या बढ़ी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां लगातार बढ़ रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाने के साथ बेड की संख्या भी बढ़ा दी गई है। जनपद में अब 11 अस्पतालों में कोरोना संक्रमित अपना उपचार करा सकेंगे। वहीं, विभागीय अफसर अन्य निजी अस्पतालों को भी कोविड-19 से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार से स्याना के विजयश्री और सिकंदराबाद में यशराज हॉस्पिटल में 40-40 बेड पर कोविड मरीजों के लिए सुविधा शुरू कर दी गई। फिलहाल जनपद के नौ एल-2 के और दो एल-1 अस्पतालों में अभी तक 1228 बेड की व्यवस्था है। वहीं, बेड और अस्पताल बढ़ने के बाद भी कोविड मरीजों को भर्ती होने के लिए बेड खाली नहीं मिल रहे हैं।
अप्रैल से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में आने के कारण जनपद में कोरोना संक्रमित की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दो दिन पूर्व एक ही दिन में सर्वाधिक 549 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद रविवार तक 2863 एक्टिव मरीजों का होम आइसोलेशन समेत विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में उपचार चला। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाने के साथ बेड, ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर आदि में भी बढ़ोतरी करने का प्रयास शुरू कर दिया। सर्विलांस टीम में शामिल डॉ. सचिन भाटी ने बताया कि जनपद के कोविड अस्पतालों में कुल बेड की संख्या बढ़ाकर अब 1228 कर दी गई है। जिसमें 485 बेड पर ऑक्सीजन है और 45 बेड पर वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि वर्तमान में जिले में नौ एल-2 के और दो एल-1 के अस्पताल संचालित किए जा रहे हैं। सभी कोविड अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं है और बेड भी खाली है। अब कुल 1228 बेड में से 485 पर ऑक्सीजन और 45 वेंटिलेटर की व्यवस्था है।
विज्ञापन

अन्य अस्पतालों को भी जोड़ने का किया जा रहा प्रयास
डिप्टी सीएमओ डॉ. बलराज ने बताया कि जनपद में वर्तमान में नौ एल-2 अस्पतालों में 628 बेड में 445 पर ऑक्सीजन व 45 पर वेंटिलेटर की व्यवस्था है। इसमें एक सरकारी तो शेष आठ निजी अस्पताल है। वहीं, दो एल-1 अस्पतालों में 600 बेड में से 40 पर ऑक्सीजन की व्यवस्था है। इनमें 100 बेड जिला कारागार में कैदी/बंदियों के लिए आरक्षित है। जल्द ही ऑक्सीजन और वेंटिलेटर आदि की सुविधा वाले निजी अस्पतालों को भी कोविड-19 अस्पताल से जोड़ा जाएगा। इसके लिए लगातार निजी अस्पतालों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार तक यह रही स्थिति
जनपद में रविवार तक आठ एल-2 और दो एल-1 अस्पतालों में 1188 बेड की व्यवस्था थी। इन सभी कोविड अस्पताल में महज 498 मरीज भर्ती रहे। शेष बेड नॉन ऑक्सीजन वाले खाली थे। ऑक्सीजन के कुल 465 बेड पर 391, आईसीयू के 134 बेड पर 131 और वेंटिलेटर के 43 बेड पर 38 संक्रमित भर्ती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed