फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुलंदशहर में कोरोना से छह की मौत, 261 लोग मिले संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बुलंदशहर में कोरोना से छह की मौत, 261 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमित के साथ-साथ मौत का ग्राफ भी बढ़ने लगा हैं। मंगलवार को संक्रमित छह लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, 261 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 358 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमण के कुल केस 10,895 हो गए हैं। इसमें 8,109 लोग डिस्चार्ज हो चुके है और अब तक 112 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष 2674 लोगों का होम आइसोलेट समेत कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

जनपद में 13 अप्रैल से जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। वहीं, गत तीन दिन से कोविड संक्रमित की मौत होने से मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को नगर के लक्ष्मी लाइफ लाइन और खुर्जा कैलाश हॉस्पिटल में एक-एक और खुर्जा एल-2 जटिया चिकित्सालय में चार संक्रमित लोगों की उपचार के दौरान मौत होने की स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुष्टि की गई। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 48, जहांगीराबाद में 39, खुर्जा में 23, पहासु- शिकारपुर में 19-19, सिकंदाबाद में 18, अनूपशहर में 14, गुलावठी में 13, बीबीनगर-डिबाई में 11, दानपुर में नौ, लखावटी में आठ, स्याना में सात, तौली में पांच, ऊंचागांव में चार, मुनी में तीन, अरनियां में दो, मालागढ़-अगौता-खानपुर में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा गाजियाबाद में दो और जेवर, अलीगढ़, दिल्ली में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

छह दिन टीकाकरण की संख्या
तारीख सत्र टीकाकरण
21 अप्रैल 85 3120
22 अप्रैल 77 3951
23 अप्रैल 26 1634
24 अप्रैल 82 5051
26 अप्रैल 87 4456
27 अप्रैल 39 1517
चेतन शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed