फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुलंदशहर में आज शाम थम जाएगा चुनावी शोर, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
जंक्शन पर सुरक्षा के मद्दनेजर फ्लैग मार्च निकाला गया। - फोटो : KHURJA
बुलंदशहर में आज शाम थम जाएगा चुनावी शोर, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण का प्रचार मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे थम जाएगा। इसे देखते हुए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को बूथों के लिए ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। प्रशासन ने 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।

जनपद में राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर पंचायत चुनाव चौथे चरण में 29 अप्रैल को होगा। इस दिन जिला पंचायत सदस्य की 52, ग्राम पंचायत की 946, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 1315 और ग्राम पंचायत सदस्य की 11 हजार से अधिक सीटों पर चुनाव होना है। इस समय चुनाव का प्रचार-प्रसार जोरशोर से चल रहा है। हर कोई प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा। प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है और अब हार-जीत की आस है। बताया गया कि पंचायत चुनाव का प्रचार मंगलवार को साढ़े पांच बजे थम जाएगा। जबकि बुधवार को सभी ब्लॉक से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होगी। वहीं, दूसरी ओर 29 अप्रैल को होने वाली मतगणना के लिए प्रधान समेत सभी पदों के प्रत्याशी बूथवार बस्ते के प्रबंधन में जुट गए हैं। बूथों पर मतदाता सूची, पर्ची का इंतजाम प्रत्याशियों की ओर से किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्याशी खर्चे के प्रबंधन में भी जुटे हैं। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी आरके अत्री ने बताया कि चौथे चरण के पंचायत चुनाव का प्रचार मंगलवार शाम को थम जाएगा। इसके बाद कोई प्रत्याशी प्रचार करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव को कराने के लिए सभी ब्लॉक से पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed