फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुलंदशहर में कोरोना से दो की मौत, 256 नए केस मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए लाइन में खड़े लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
बुलंदशहर में कोरोना से दो की मौत, 256 नए केस मिले
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में शनिवार को 256 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही दो संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, 142 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में संक्रमण के कुल 9923 केस हो गए हैं। इसमें 7349 लोग ठीक हो चुके हैं और 102 लोगों की मौत हो चुकी है। 2472 लोगों का होम आइसोलेशन समेत कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि डिबाई क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की 22 अप्रैल को अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही खुर्जा क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय महिला की 23 अप्रैल को अलीगढ़ कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को बुलंदशहर में 94 लोगों की कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही खुर्जा में 31, सिकंदराबाद में 24, जहांगीराबाद में 17, स्याना में 16, शिकारपुर में 13, बीबीनगर में 10, अनूपशहर में नौ, पहासू में आठ, लखावटी, मालागढ़ व ऊंचागांव में सात-सात, डिबाई में पांच, अगौता में चार, गुलावठी में तीन और अरनिया क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में मिले कोरोना संक्रमित के आंकड़े
तारीख संक्रमित की संख्या
18 अप्रैल 296
19 अप्रैल 325
20 अप्रैल 303
21 अप्रैल 326
22 अप्रैल 299
23 अप्रैल 303
24 अप्रैल 256
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी की मौत
बीबीनगर। पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी की शुक्रवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने प्रत्याशी की मौत कोरोना संक्रमण के चलते होना बताया गया। विकास खंड के गांव कुचेसर किला के माजरे नगला उग्रसेन निवासी नेपाल शर्मा ने बताया कि उनके भाई राजेंद्र शर्मा पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे थे। शुक्रवार को स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया कि उपचार कर रहे चिकित्सक ने उन्हें कोविड से ग्रसित बताया था। वहीं, बीडीसी प्रत्याशी की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी गांव में पहुंच कर अन्य परिजनों व ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। हालांकि विभाग द्वारा अभी प्रत्याशी की मौत कोरोना संक्रमण से होने की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के 82 केंद्रों पर 5051 लोगों का हुआ टीकाकरण
शुक्रवार को वैक्सीन समाप्त होने पर 26 केंद्रों पर मात्र 1634 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। वहीं, शनिवार को वैक्सीन आने पर 82 केंद्रों पर टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान 5051 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वैक्सीन की डोज समाप्त होने पर मेरठ से वैक्सीन मंगवाई गई। इस दौरान कोविशील्ड की 10 हजार डोज प्राप्त हुई। वैक्सीन आने पर शनिवार को 82 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। बताया कि इस दौरान 45 वर्ष से अधिक उम्र के 5051 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed