{"_id":"60830a428ebc3ed2011154ae","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2176498198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यापारी ने किशोरी को उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घर बुलाया और पिस्टल दिखाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने किसी तरह अपने मुंहबोले भाई को फोन पर मामले की जानकारी दी। सूचना पर युवक पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचा और किशोरी को बंधन मुक्त करवाया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के फोन पर एक व्यापारी ने बृहस्पतिवार को फोन किया था। जिस पर आरोपी ने उनकी पुत्री को उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और मिलने के लिए बुलाया। जब किशोरी आरोपी के बताए स्थान पर पहुंची तो आरोपी उसकी पुत्री को अपने घर ले गया। वहां पर आरोपी ने उसकी पुत्री को पिस्टल दिखाकर आतंकित कर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर उसे और उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। उसकी पुत्री ने किसी तरह बाथरूम में जाकर अपने मुंहबोले भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची और किशोरी को बंधन मुक्त करवाया। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी व्यापारी नीटू लाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच चल रही है।