फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुलंदशहर में 303 नए संक्रमित मरीज मिले, तीन की हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बुलंदशहर में 303 नए संक्रमित मरीज मिले, तीन की हुई मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को 303 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही 241 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे। वहीं, तीन कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। जिले में अब कुल केस 9667 हो गए हैं, जिसमें 7207 लोग ठीक हो चुके हैं और 100 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2360 लोगों का उपचार चल रहा है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि शुक्रवार को बुलंदशहर में सबसे अधिक 80, खुर्जा में 59, सिकंदराबाद में 20, पहासू में 17, अनूपशहर और शिकारपुर में 16-16, जहांगीराबाद में 11, स्याना में नौ, ऊंचागांव में सात, डिबाई, गुलावठी और अरनिया में आठ-आठ एवं दानपुर में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
3951 लोगों को लगी वैक्सीन
जनपद भर में शुक्रवार को 77 सत्र के दौरान लोगों को वैक्सीन लगाई गई। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कुल 3951 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में भर्ती होने के लिए करें कंट्रोल रूम से संपर्क
बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमित के उपचार के लिए दो एल-1 और छह एल-2 अस्पताल संचालित हैं, जहां पर 1300 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। अगर किसी मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती होना है तो कंट्रोल रूम में कॉल कर बेड की स्थिति जान कर भर्ती हो सकते हैं। इसके लिए पीएनटी नंबर 05732-283336, 283338, 281123, 282855 व 281518 पर या 09045098278 व 09045098303 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा सीएमओ कंट्रोल रूम नंबर 07839791647 पर भी कॉल कर जानकारी ले सकते हैं। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि सभी कंट्रोल रूम पर कोविड अस्पताल के नाम और संबंधित के नोडल अधिकारियों के नंबर अवगत करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed