फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

21723 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 21.67 लाख मतदाता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
काला आम एक दुकान पर चुनान प्रचार सामग्री खरीदते लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
21723 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 21.67 लाख मतदाता
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 29 अप्रैल को 21723 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला 21.67 लाख मतदाताओं द्वारा किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी प्रक्रिया के बाद फिलहाल चुनाव में कुल 21723 प्रत्याशी शेष बचे हैं। नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान सभी चार पदों के कुल 1825 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है।

29 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान किया जाना है। नाम वापसी के बाद से अब जिला पंचायत के 52 वार्ड पर कुल 532, ग्राम प्रधान के 946 पदों पर 5841, बीडीसी के 1325 पदों पर 5680 और ग्राम पंचायत सदस्य के 12147 पदों पर 10202 प्रत्याशी शेष बचे हैं। अब सभी पदों के लिए सबसे अधिक सिकंदराबाद ब्लॉक पर 1938 जबकि सबसे कम बीबीनगर ब्लॉक पर 740 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं ग्राम प्रधान पद के लिए सबसे अधिक डिबाई ब्लॉक में 511 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सिकदंराबाद ब्लॉक पर सबसे अधिक 219 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं तो गुलावठी ब्लॉक पर सबसे कम 57 प्रत्याशियों ने ही अपना पर्चा वापस लिया है।
विज्ञापन

ब्लॉकों पर नाम वापस लिए प्रत्याशियों की सूची
ब्लॉक नाम वापसी कुल बचे प्रत्याशी
बुलंदशहर 122 1786
लखावटी 112 910
स्याना 67 841
सिकंदराबाद 219 1938
अगौता 95 1007
गुलावठी 57 1044
डिबाई 89 1688
बीबीनगर 59 740
शिकारपुर 140 1334
खुर्जा 149 1867
दानपुर 118 1560
अनूपशहर 123 1580
जहांगीराबाद 128 1284
अरनिया 83 1225
पहासू 162 1116
ऊंचागांव 102 1271
कुल 1825 21191
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed