फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

55 घंटे बाद नदी से बरामद किया पुलिस ने शोएब का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
मृतक शोएब की मां को 10 हजार रूपये की आर्थिक मदद देती नगरकोतवाल अरूणा राय। - फोटो : BULANDSHAHR
55 घंटे बाद नदी से बरामद किया शोएब का शव
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र से गुजर रही काली नदी में गत बुधवार को डूबे आठ साल के बच्चे का शव शनिवार को बरामद हुआ। पिछले 55 घंटे से पुलिस लगातार बच्चे की तलाश में काली नदी में अभियान चलाए हुए थी। बच्चे की तलाश करने के लिए एनडीआएफ और पीएसी के गोताखोर लगे हुए थे। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
बता दें कि नगर कोतवाली क्षेत्र के धमेड़ा अड्डा निवासी स्व. मोहम्मद उमरदराज का आठ साल का बेटा शोएब बुधवार शाम पांच बजे कुछ बच्चों के साथ घर से काली नदी पर पहुंचा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह काली नदी में जा गिरा। इसके बाद लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया था। साथ ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश की गई। लेकिन, उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। बृहस्पतिवार सुबह से ही एनडीआरएफ और पीएसी फ्लड प्लाटून के गोताखोर बच्चे की तलाश में काली नदी में अभियान चलाए हुए थे। लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी। शुक्त्रस्वार सुबह पीएसी के गोताखोरों की संख्या 12 से बढ़ाकर 15 की गई। शनिवार सुबह दो जेसीबी और एनडीआरएफ की टीम बच्चे की तलाश कर रही थी। बच्चा जहां पर डूबा था। उससे कुछ दूरी पर ही बच्चे का शव जमीन में नीचे धंसा हुआ मिला। यहां पर कूड़ा करकट अधिक होने के कारण वह फंसा हुआ था। इसके बाद टीमों ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अस्पताल में परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात लेकर परिजनों ने हंगामा भी किया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

-----------
नगर कोतवाल ने दिए दस हजार रुपये नगद
बता दें कि मृतक शोएब के पिता की पूर्व में ही मौत हो गई थी। उसकी मां ही उसका व परिवार का पालन पोषण मेहनत मजदूरी कर किया करती थी। घर की माली हालत भी खासी खराब है। परिजनों के पास उसके अंतिम संस्कार के लिए भी उचित धनराशि नहीं थी। जिसके बाद नगर कोतवाल अरुणा राय ने मृतक शोएक की मां को ढांढस बंधाया और उन्हें दस हजार रुपये की आर्थिक मदद अपने पास से की है। इस दौरान उन्होंने परिजनों को भविष्य में भी उचित मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कूड़ा बन रहा था रोड़ा
बच्चे के शव को खोजने में कूड़ा रोड़ा बना हुआ था। इसलिए एनडीआरएफ, पुलिस और पीएसी की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से पहले काली नदी का कूड़ा साफ किया। उसे किनारे लगाया। इसके बाद पानी में नाव उतारी गई। तब बच्चे का शव मिल पाया है।

--------
बच्चे की तलाश के लिए 55 घंटे से नगर कोतवाली पुलिस के अलावा स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ समेत पीएसी फ्लड प्लाटून की यूनिट लगी हुई थी। शनिवार दोपहर शव बरामद होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही मृतका की मां को दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है।
अरुणा राय, नगर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed