फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

पुलिस ने दबोचे चार शातिर अंतरजनपदीय चोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
स्याना पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर पुलिस हिरासत में। - फोटो : BULANDSHAHR
स्याना पुलिस ने दबोचे चार शातिर अंतरजनपदीय चोर
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना थाना पुलिस व स्वाट टीम ने रविवार देर रात विद्युत तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के चार शातिर चोरों को दबोचा। उनके पास से करीब दस लाख रुपये कीमत का चोरी का विद्युत तार व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी आरोपियाें को सोमवार को जेल भेज दिया।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि रविवार देर रात स्वाट टीम व स्याना कोतवाली पुलिस क्षेत्र को सूचना मिली कि विद्युत तार चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय चोरों के एक गिरोह के सदस्य पिकअप से चोरी का तार व अन्य सामान बेचने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। टीम ने लोहे के पुल पर पिकअप को चेकिंग के लिए रोका। उसमें चोरी का तार, रस्सी के बंडल, तार काटने के उपकरण आदि लदे हुए थे। तार की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने बीबीनगर, औरंगाबाद, नरसेना, जहांगीरबाद आदि थाना क्षेत्रों में विभिन्न चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र उर्फ सुंदर पुत्र चंदी सिंह, हरिओम उर्फ पुरुषोत्तम पुत्र लेखराज निवासीगण गांव नगला आलमपुर थाना खानपुर, इस्लाम पुत्र साबुद्दीन निवासी गांव सुनाई थाना अनूपशहर, परमाल गडरिया पुत्र सुमेर सिंह निवासी गांव कुरावढ़ थाना झम्मा जिला मुरैना के रूप में हुई। आरोपी सुंदर पर विभिन्न जनपदों के कई थानों पर करीब 32 मामले दर्ज हैं। जबकि, इस्लाम का भी विभिन्न थानों पर रिकार्ड दर्ज है। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed