फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

आनर किलिंग : पिता ने ही हत्या कर फेंकी थी बेटी की लाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
गुलावठी पुलिस द्वारा पकड़ा गया हत्यारोपी पुलिस हिरासत में। - फोटो : BULANDSHAHR
आनर किलिंग : पिता ने ही हत्या कर फेंकी थी बेटी की लाश
विज्ञापन

बुलंदशहर/गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर के जंगल में बीते दिनों मिले एक युवती के शव की शिनाख्त अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कुसुम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंधों के कारण उसकी हत्या उसके पिता व भाई ने ही गला दबाकर की थी और शव को बोरे में बंद कर ईसापुर के जंगल में फेंक दिया था।

पांच नवंबर की सुबह गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर के जंगल में एक बोरे में एक युवती का शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। जिसके बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। रविवार को शव की शिनाख्त अगौता थाना क्षेत्र के गांव लोहगला निवासी कुसुम (21) पुत्री रामजीलाल के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि मृतका का अपने एक चचेरे भाई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका परिजन विरोध करते थे। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया था कि इसी के चलते उसके पिता रामजीलाल व भाई अतर सिंह ने कुसुम की गला दबाकर हत्या कर दी और शव बोरे में बंद कर ईसापुर के जंगल में फेंक दिया। आरोपी रामजीलाल को गुलावठी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि, उसके पुत्र अतर सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed