फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

पराली जलाने पर 16 किसानों पर एफआइआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
fasal - फोटो : amarujala
पराली जलाने पर 16 किसानों के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में पराली जलाकर प्रदूषण करने वाले किसानों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। विभागीय अधिकारियों ने पराली जलाने वाले 16 किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ ही सात किसानों पर 50 हजार का जुर्माना लगाकर 22,500 रुपये भी वसूल किए हैं। जिला प्रशासन की चेतावनी है कि जनपद में पराली जलाकर प्रदूषण नहीं होने दिया जाएगा।
एनजीटी का आदेश है कि पराली नहीं जलनी चाहिए। प्रदेश सरकार ने पहले ही किसानों को आदेश जारी कर दिए थे कि यदि किसी किसान ने पराली जलाई तो उस पर जुर्माना लगाने के साथ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। बावजूद इसके जनपद में किसानों ने धान की पराली को जलाकर जहां एनजीटी के आदेश का पालन नहीं किया। वहीं, दूसरी ओर शासन के आदेशों की भी परवाह नहीं की। इस पर जिला प्रशासन ने पराली जलाने वाले किसानों को चिन्हित कर लिया। साथ ही 16 किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। जबकि सात किसानों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अफसरों ने बताया कि जुर्माने की राशि में से 22,500 की राशि किसानों से वसूल कर ली है। शेष राशि भी जल्द ही संबंधित किसानों से वसूल कर ली जाएगी। बताया गया कि पहले इन किसानों को तहसील से नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से किसानों में हड़कंप है।
विज्ञापन

इन किसानों पर हुई एफआईआर
जिला प्रशासन ने खुर्जा क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी किसान संजू, ढकपुरा निवासी कृपाल, संतोष सिंह और राजेश, बाढ़ा निवासी विरनोद, बगराई निवासी रहीश एवं खलसिया निवासी चंद्रपाल पर एफआईआर दर्ज करवाई है। इसी तरह स्याना क्षेत्र के गांव बुगरासी निवासी किसान पप्पू और कस्बा स्याना निवासी केसर अली, बुलंदशहर क्षेत्र के गांव अल्लीपुर गिझोरी निवासी डॉ. सुधीर कुमार, मुरसाना निवासी लटूर सिंह, दरियापुर निवासी बदरु ज्जमा और मयूर खां, जुलेपुरा निवासी मोहम्मद हनीफ और सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां निवासी किसान प्रीतम सिंह पर भी एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पराली जलाने वाले 16 किसानों पर एफआईआर और सात किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। विभाग की ओर से जनपद में उन किसानों को चिन्हित किया जा रहा है जो धान की पराली को आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे किसानों सूची बनाकर जल्द आगामी कार्रवाई जाएगी। - आरपी चौधरी, उप कृषि निदेशक, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed