फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

28 नमूनों की रिपोर्ट में पांच निकले अनसेफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
incpection - फोटो : amarujala
28 नमूनों की रिपोर्ट में पांच निकले मिलावटी
विज्ञापन

बुलंदशहर। अगस्त और सितंबर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई करते हुए 75 नमूने जांच के लिए लैब में भेजे थे। इनमें से 28 नमूनों की रिपोर्ट आई है, उसमें से पांच मिलावटी निकलने पर संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आए दिन खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर जांच की जाती रहती है। इस दौरान लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा जाता है। जहां से रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाती है। बता दें कि अगस्त और सितंबर माह में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों से करीब 75 नमूने लिए थे। जो जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब में भेजे गए थे। तीन दिन पूर्व लैब से 28 नमूनों की रिपोर्ट विभाग को सौंपी गई है। इसमें से पांच नमूने की रिपोर्ट अनसेफ आई है। इसमें मिठाइयों में डाले गए रंग, दूध में मिलावट आदि के नमूने हैं। अधिकारियों ने बताया कि मिलावटी रिपोर्ट वाले खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक हैं। बताया कि बाकी 22 नमूने सब स्टैंडर्ड है उनमें मिलावट नहीं हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं हैं। अभी बाकी नमूनों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट ----------
जिन खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट अनसेफ आई है उन प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बाकी रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। - डा. गौरीशंकर, डीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed