फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

हत्या कर दोस्त ने गंगा में फेंक दिया था युवक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
murder - फोटो : amarujala
हत्या कर दोस्त ने गंगा में फेंक दिया था युवक का शव
विज्ञापन

नरोरा। पिछले डेढ़ माह से गायब चल रहे युवक की हत्या उसके दोस्त ने की थी और उसका शव गंगा में फेंक दिया था। बुधवार को रामघाट थाना पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।

रामघाट एसएचओ बचन सिंह ने बताया पिछले डेढ़ माह से राम घाट निवासी बंटी उर्फ विजेंद्र गायब चल रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। काफी तलाश के बाद जब बंटी का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने बंटी के दोस्त पवन पुत्र नन्नू पर शक जताया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो वह पुलिस के सामने खुल गया। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गंगा किनारे बंटी और उसने शराब पी। शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर आपस में गाली-गलौज हो गई। झगड़े में पवन ने बंटी का सिर दीवार में मारा और उसकी मौत हो गई। रात्रि में ही उसने अपने भाई के साथ मिलकर बंटी के शव को गंगा में फेंक दिया। थाना प्रभारी ने पवन पुत्र नन्नू घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस उसके भाई की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed