फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

रक्षा मंत्री को अपना करीबी बता ठगे 8.70 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
रक्षा मंत्री को अपना करीबी बता ठगे 8.70 लाख रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। अहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर शातिर अगिभनशमन आरक्षी ने लाखाें रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने अपने व्यक्तिगत संबंध वर्तमान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व उनके पुत्र पंकज सिंह से होने की बात कही थी। पीड़ित को जब ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे। जिस पर आरोपियों ने बीते दिनों उसके साथ मारपीट की और रुपये फिर से मांगने पर हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अहार थाना क्षेत्र के गांव प्याली निवासी आनंद पाल ने बीते दिनों एसएसपी को पत्र भेजकर बताया था कि उसके भतीजे शीलू की मुलाकात गत फरवरी माह में आरोपी संजीव खोखर जो कि अगिभनशमन विभाग में आरक्षी के पद तैनात है, से हुई थी। आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों विवेक तरार, अंकुश व कुलदीप सिंह के साथ मिलकर पीड़ित को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। आरोपी ने पीड़ित को बताया था कि उसके संबंध वर्तमान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व उनके पुत्र पंकज सिंह से हैं। इसी बहाने आरोपियों ने पीड़ित से बुलंदशहर में बीते दिनों अलग-अलग स्थान पर नौकरी लगवाने के नाम पर 8.70 लाख रुपये ले लिए थे। साथ ही आरोपियों ने जल्द ही उसे नौकरी लगवाने का आश्वासन भी दिया था। पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे। जिस पर बीते दिनों आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और भविष्य में रुपये मांगने पर हत्या की धमकी दी है। मामले में एसएसपी के आदेश पर नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed