फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

मुठभेड़ में पुलिस ने शार्प शूटर को दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
दोस्तपुर ओवर ब्रिज के नीचे पुलिस मुठभेड़ में घटना स्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : BULANDSHAHR
मुठभेड़ में पुलिस ने शार्प शूटर को दबोचा
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्वाट और कोतवाली देहात पुलिस ने रविवार देर रात सुपारी किलर को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। आरोपी ने दो दिन पूर्व अलीगढ़ क्षेत्र में एक प्रधान की सुपारी लेकर हत्या की थी। यह हत्या अलीगढ़ जेल में हत्या के एक मामले में बंद अमन ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए कराई थी। पकड़े गए आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर रात देहात कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी। दोस्तपुर पुल के निकट मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि शनिवार को अलीगढ़ के गांव सोपाखेड़ा में प्रधान की हत्या करने वाला सुपारी किलर बाइक पर सिकंदराबाद की ओर से आने वाला है। सूचना मिलते ही दोनों पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान एक बाइक सवार युवक सिकंदराबाद की ओर से आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी सर्विस रोड पर भागने की कोशिश करने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की शिनाख्त पवन गुर्जर पुत्र गंगाधर निवासी मिलकपुर थाना फूलबाग जिला अलवर, राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी के पास से पुलिस ने काफी संख्या में कारतूस व अवैध असलहा बरामद किया है। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अमन ने करवाई थी हत्या
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पवन शातिर शार्प शूटर है। आरोपी ने शनिवार को जिला कारागार अलीगढ़ में हत्या के एक मामले में निरूद्ध अमन शर्मा के कहने पर गांव सोपाखेड़ा निवासी प्रधान कालीचरण की हत्या की थी। बताया गया कि मृतक कालीचरण ने अमन शर्मा के पिता की हत्या की थी, इस कारण अमन ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए शार्प शूटर पवन को भाड़े पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन को हो चुकी है आजीवन कारावास की सजा
एसएसपी ने बताया कि आरोपी पवन को थाना धारूहेड़ा जिला रेवाड़ी, हरियाणा में वर्ष 2016 में हुई एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास हो चुका है। करीब तीन माह पूर्व पवन 28 दिन की पैरोल पर आया था, इसके बाद वह फरार हो गया था।

गज्जू गुर्जर गैंग का है सदस्य
पवन गुर्जर का भाई गज्जू गुर्जर भी शातिर अपराधी है। उसने अपना एक गैंग बनाया हुआ है। पवन अपने भाई के साथ ही वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी पर राजस्थान, हरियाणा, अलीगढ़ आदि स्थानों पर दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed