फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

एयर प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए एक मार्च से संचालित होंगे भट्टे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
वायु प्रदूषण रोकने के लिए सर्दियों में बंद होंगे ईंट भट्टे
विज्ञापन

बुलंदशहर। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण बचाने के लिए इस बार सर्दियों में ईंट भट्टे बंद रहेंगे। ऐसे में अब अगला सीजन अब एक मार्च से शुरू होगा। इस संबंध में एनजीटी ने आदेश जारी कर दिए हैं। एनजीटी के आदेश पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी तैयारियों में जुट गया है।
बता दें कि एनजीटी और पर्यावरण विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार सर्दियों में वायु प्रदूषण ज्यादा बढ़ता है। जिससे लोगों को स्वच्छ सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, विभिन्न बीमारियों का भी लोग शिकार हो जाते हैं। सर्दियों में लोगों को स्वच्छ सांस लेने में परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसको लेकर एनजीटी ने एक मार्च तक ईंट भट्टों को बंद करने की योजना बनाई है। जनपद ईंट निर्माता समिति के मीडिया प्रभारी संजय गोयल ने बताया कि बरसात के चलते ईंट भट्टे पहले से ही बंद होते आ रहे हैं। बारिश के बाद पूर्व में भट्टे एक अक्तूबर से शुरू हो जाते थे। लेकिन इस बार नहीं होंगे। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी ईं जीएस श्रीवास्तव ने बताया कि एनजीटी के आदेश मिल गए हैं। शीघ्र ही भट्टा संचालकों को अवगत करा दिया जाएगा। एनजीटी ने यह निर्णय बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए उठाया है।
विज्ञापन

इनसेट =
नियमों को पूर्ण करने के बाद ही संचालित होंगी मिल
बुलंदशहर। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जनपद में संचालित चीनी मिलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मिलों के संचालन से पूर्व सभी मानकों को पूर्ण करने के आदेश दिए हैं। साथ ही निरीक्षण करने पर मिल प्रबंधकों को फटकार लगाते हुए जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। वहीं, चार मिल में एसपीसीबी और सीपीसीबी मानकों के अनुरूप न मिलने पर जुर्माना लगाने को नोटिस जारी कर दिया है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी ईं जीएस श्रीवास्तव ने बताया कि एनजीटी के आदेश पर सीपीसीबी ने हाल ही में चीनी मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान चार मिल में प्रदूषण कणों की रोकथाम न होने पर जुर्माना लगाया गया है। वहीं, संबंधित मिल में दो में एसपीसीबी न होने पर 13 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed