फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती से दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

शिकारपुर । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को पड़ोस का एक युवक तीन वर्ष पूर्व पानीपत ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 10 माह पूर्व अपनी बहन की शादी करने के बाद पीड़िता से शादी करने की बात कहकर उसके पिता के घर छोड़ गया। लेकिन आरोपी ने पीड़िता से शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बताया कि उसके पड़ोस का युवक आमिर पुत्र नूर मोहम्मद उसे शादी का झांसा देकर 03 वर्ष पूर्व पानीपत ले गया था। वहां बतौर पत्नी घर में रहने की बात कहते हुए उसे शादी करने की बात कही थी। पीड़िता ने बताया कि वह उससे शादी की बात कहती तो वह उसे इधर उधर की बातें कहकर बहकाता रहा। इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हुई। जिसपर उसने गर्भपात कराया। आरोपी उससे अपनी बहनों की शादी के बाद उससे शादी करने की बात कहता रहा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी वहां नेटवर्किंग का काम करता था। जिसमें वह सहयोग करके 20 हजार रुपये प्रतिमाह कमाती थी और उसी को देती थी। 10 माह पूर्व आरोपी उसे युवती के पिता के घर यह कहकर छोड़ गया कि बहनों की शादी करने के बाद वह उससे शादी कर लेगा। 17 अगस्त को आरोपी ने अपने बहनों की शादी भी कर दी। लेकिन अब वह पीड़िता से शादी करने के लिए मना कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि फोन करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed