फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

दबंगो ने घर में घुसकर पति से की मारपीट, पत्नी से छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
दबंगों ने घर में घुसकर पति से की मारपीट, पत्नी से छेड़छाड़
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के साथ दबंगों ने मारपीट की और घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित के विरोध करने व शोर मचाने पर आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला निवासी युवक गौरव व उसके परिजन उससे रंजिश रखते हैं। गत 31 अगस्त को आरोपी गौरव, उसका पिता व उसके परिवार की दो महिलाएं पीड़ित के घर में घुस आए थे। आरोपियों ने इस दौरान अभद्रता करते हुए पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित के विरोध करने व उसकी पत्नी के बीच बचाव में आने पर आरोपी युवक ने पीड़ित की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही शोर शराबा सुनकर अन्य लोगों का आता हुआ देख आरोपी मौके से उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने मामले में आरोपियाें के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी से गुहार लगाई थी। एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाल अरुणा राय ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed