{"_id":"5d3b455a8ebc3e6d1525aab7","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd181111976","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ों की छटाई कर रहा युवक करंट से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ों की छटाई कर रहा युवक करंट से झुलसा
विज्ञापन

बुलंदशहर। पावर कारपोरेशन के अफसरों की लापरवाही के चलते शुक्रवार को टूटे पड़े हाइटेंशन लाइन के तारों की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। वहीं, युवक को बचाने के प्रयास एक अन्य युवक करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। घायल को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि नगर के विष्णुपुरम कालोनी में विजया बैंक के निकट करीब 15 दिन पूर्व हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा था। जिसकी सूचना देने के बाद बिजली कर्मचारियों द्वारा सही करने की जगह एक पेड़ पर कपड़े से बांध दिया गया। शुक्रवार को दो युवक बांधे गए पेड़ के पास प्लाट में अन्य पेड़ों की कटाई-छटाई कर रहे थे। इसी दौरान सबदलपुर निवासी गौरव को बिजली करंट लग गया और वह झुलस गया। जबकि उसके साथ काम कर रहे चांदपुर निवासी युवक संजय करंट लगने से बाल-बाल बचा। झुलसे युवक को स्थानीय लोगों ने मदद कर नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, लोगों में पावर कारपोरेशन के अफसरों और कर्मचारियों द्वारा की गई लापरवाही को लेकर रोष बना हुआ है। संबंधित क्षेत्र के एसडीओ विशाल चौधरी ने बताया कि लाइन में करंट नहीं था। युवक को करंट कैसे और कब लगा इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। उधर, एक्सईएन तरूण पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच के लिए संबंधित क्षेत्र के अफसरों से जानकारी की जाएगी। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
हाई वोल्टेज आने से फुंके कई घरों के उपकरण
बुलंदशहर। कभी टिपिंग तो कभी लो वोल्टेज से जहां नगरवासी जूझ रहे हैं। नगर के अंसारी रोड से जुडे़ क्षेत्र के उपभोक्ताओं को शुक्रवार को हाई वोल्टेज आने पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कुछ घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। वहीं, बिजली उपकरणों को फुंकने से बचाने के लिए लोगों ने जनरेटर का सहारा भी लेना पड़ा। एसडीओ शोभित कुरील ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। किसी भी उपभोक्ता द्वारा हाई वोल्टेज आने की शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है।