{"_id":"5d3b41df8ebc3e6ce70a9b56","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1811109130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश
विज्ञापन
attack
- फोटो : amarujala
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश
बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता पर उसके हापुड़ क्षेत्र निवासी ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता ने मामले में आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ महिला थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
गुलावठी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी गुलजारी पुत्री बाबूद्दीन ने महिला थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव उपरपुर निवासी युवक शेरू पुत्र इकराम के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि गत दिनों आरोपी ससुरालीजनों ने मांग पूरी न होने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर अन्य आस-पड़ोसियों के आने पर आरोपियों ने पीड़िता को छोड़ा और फिर घर से निकाल दिया। पीड़िता तभी से अपने मायके में रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि मायके पक्ष ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अपनी मांगो पर ही डटे रहे। महिला थाना प्रभारी आरती सोनी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।