{"_id":"69497cb3c7c01631b90d5144","slug":"bulandshahr-bulls-became-the-winner-of-the-eighth-season-of-bpl-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-145776-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बीपीएल के आठवें सीजन की विजेता बनी बुलंदशहर बुल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बीपीएल के आठवें सीजन की विजेता बनी बुलंदशहर बुल्स
विज्ञापन
बीपीएल की विजेता टीम ट्रॉफी व अतिथियों के साथ। स्रोत : आयोजक
बुलंदशहर। डीएवी कॉलेज के मैदान में बालाजी क्रिकेट एकेडमी की ओर से चल रहे बुलंदशहर प्रीमियर लीग (बीपीएल) का आयोजन सोमवार को संपन्न हो गया। सोमवार को बुलंदशहर बुल्स और बुलंदशहर वाॅरियर्स के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया। जिसे बुलंदशहर बुल्स ने 25 रन से जीत लिया। वहीं, विपिन खारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जबकि, लीग में बेस्ट गेंदबाज दानिश तो बेस्ट बल्लेबाज का कपिल पांचाल को खिताब मिला।
डीएवी कॉलेज के मैदान में बालाजी क्रिकेट एकेडमी के बैनरतले आयोजित हुए बीपीएल के आठवें रीजन में फाइनल मुकाबले का शुभारंभ डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन के महासचिव अमित चौहान, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव महेश गुप्ता व अमरीश गुप्ता, व्यायाम शिक्षक प्रो. भीष्म सिंह, क्रीड़ा भारती के कोच सुखदेव शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
बालाजी क्रिकेट एकेडमी के कोच एवं आयोजक मुनेश गिरी ने बताया कि लीग का फाइनल मुकाबला बुलंदशहर बुल्स और बुलंदशहर वाॅरियर्स के बीच खेला गया। जिसमें बुलंदशहर बुल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 147 रन बनाए।
विज्ञापन
इसमें विपिन खारी ने 49 व मनीष शर्मा ने 47 रनों का योगदान दिया। बुलंदशहर वाॅरियर्स के लकी ने तीन व शमीम ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलंदशहर वारियर्स की टीम 19.4 ओवर में 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें अनुज ने 41 रन का योगदान दिया। बुलंदशहर बुल्स के शशांक, अजय व लकी ने दो-दो विकेट लिए। साथ ही बुलंदशहर बुल्स लीग की विजेता रही। मैन ऑफ द मैच विपिन खारी को दिया गया। जबकि बुलंदशहर बुल्स के कपिल पांचाल के 165 रन बनाने पर बेस्ट बल्लेबाज और 11 विकेट लेने पर बुलंदशहर वारियर्स के दानिश को बेस्ट गेंदबाज का खिताब दिया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संवाद