{"_id":"63f657742b223b718d0a4073","slug":"bulandshahr-bulandshahr-news-gbd252863851-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : कंट्रोल रूम से कर्मचारी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : कंट्रोल रूम से कर्मचारी नदारद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा - कंट्रोल रूम से कर्मचारी नदारद
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। शासन और बोर्ड का निर्देश है कि 24 घंटे कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों खासकर स्ट्रांग रूम पर पैनी नजर रखी जाए, लेकिन इन आदेशों की धज्जियां उड़ रही हैं। कंट्रोल रूम से केंद्रों की निगरानी नहीं हो रही है। कंट्रोल रूम से अधिकतर कर्मचारी नदारद रहते हैं, जो मौजूद हैं वह कंप्यूटर पर ऑनलाइन गेम खेल रहे हैं।
बुधवार सुबह की पाली की परीक्षा संपन्न होने पर कंट्रोल रूम में चल रही गतिविधियों का जायजा लिया गया। दोपहर बाद एक बजे कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर एक कर्मचारी को छोड़कर तैनात इंचार्ज समेत सभी कर्मचारी गायब थे। जो कर्मी मौजूद था वह कंप्यूटर पर ऑनलाइन गेम खेल रहा था। जब मौजूद कर्मी से कंट्रोल रूम के इंचार्ज और अन्य कर्मियों के बारे पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस दौरान कर्मचारियों के गायब होने पर कंट्रोल रूम की गतिविधियों की पोल खुल गई तो कर्मचारियों की सजगता का भी खुलासा हो गया। नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 108 परीक्षा केंद्रों को जोड़ा गया है, ताकि परीक्षा समेत अन्य गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके। कंट्रोल रूम में तैनात किए गए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह 24 घंटे निगरानी करें, ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो सके। लेकिन कंट्रोल से इंचार्ज समेत सभी कर्मियों के गायब रहने पर यहां की व्यवस्थाओं की भी पोल खुलकर सामने आ गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात इंचार्ज समेत अन्य कर्मचारी कहां गए थे। इस बारे में जानकारी की जा रही है। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।