{"_id":"63b9be2aa9f4341c9e53dc71","slug":"bulandshahr-bulandshahr-news-gbd250347450","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सात तहसीलों में 277 आईं, 21 का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सात तहसीलों में 277 आईं, 21 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
डिबाई एसडीएम व अधिकारी फरियादियों की शिकायत सुनतें।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात तहसीलों में 277 शिकायतें आईं 21 का हुआ निस्तारण
बुलंदशहर। समस्याओं के समाधान की मांग लेकर डिबाई तहसील पहुंचे लोगों को डीएम-एसएसपी के न पहुंचने के कारण मायूसी हाथ लगी। दोनों अधिकारियों की अनुपस्थिति में एसडीएम ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान जिले की सातों तहसील में 277 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन मौके पर केवल 21 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। इसके चलते बड़ी संख्या में फरियादी शिकायतों का निस्तारण न होने से मायूस होकर लौटे।
शनिवार को डिबाई तहसील में डीएम सीपी सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाना था, लेकिन खुर्जा के शहजादपुर कनैनी गांव में प्रमुख सचिव के कार्यक्रम के चलते डीएम-एसएसपी संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंच सके। इस दौरान शिकायत लेकर 97 लोगों में से मात्र 12 लोगों की शिकायतों का निस्तारण हो सका। गांव सतवरा निवासी आशा देवी जमीन पर अवैध कब्जा, गांव करनसिंहपुर की समूह की महिलाओं और ग्राम प्रधान पर खाते से 56 हजार निकालने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायत दी। सदर तहसील में एसडीएम सदर रेनू की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गांव अकबरपुर निवासी महिला ने अपने पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। एसडीएम ने मामले में देहात कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर राजस्व विभाग की 17, पुलिस की तीन और अन्य विभागों की चार शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से राजस्व विभाग की दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। अनूपशहर तहसील में सीडीओ कुलदीप मीना और शिकारपुर में एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में लोगों की शिकायतें सुनीं गईं।
साहब सड़क में हो रहे गड्ढों से हो रही परेशानी
खुर्जा तहसील में एसडीएम लवी त्रिपाठी के समक्ष बुध विहार कालोनी के लोगों ने अपनी शिकायत दी। लोगों ने आरोप लगाया कि कालोनी की सड़क बदहाल है और जल निकासी के उचित इंतजाम नहीं हैं। इसके चलते लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। एसडीएम ने मामले में नगर पालिका अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। स्याना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम मधुमिता सिंह की अध्यक्षता में लोगों की शिकायत सुनीं गईं। खानपुर निवासी सचिन कुमार ने नालियों की सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
तहसील का नाम कुल शिकायतें निस्तारित
बुलंदशहर 24 02
शिकारपुर 18 00
स्याना 59 05
सिकंदराबाद 08 00
खुर्जा 18 00
अनूपशहर 53 02
डिबाई 97 12
कुल 277 21