फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: कब्रिस्तान पर अवैध रूप से हो रहे निर्माण को कराया ध्वस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr
कब्रिस्तान पर अवैध रूप से हो रहे निर्माण को कराया ध्वस्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के आवास विकास प्रथम में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैधरूप से किए जा रहे निर्माण को नगर पालिका अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी नेध्वस्त करा दिया। इसके बाद मलबे को नगर पालिका की टीम ने जब्त कर लिया। निर्माण कोध्वस्त कराने के लिए अनशन कर रहे पूर्व सभासद आनंद चौधरी को भाजपा जिलाध्यक्ष औरनगर पालिका अध्यक्ष ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
पूर्व सभासद आनंद चौधरी ने बताया कि 23 दिसंबर कोनगर क्षेत्र के आवास विकास प्रथम कालोनी में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध निर्माणशुरू किया गया था। जिसके चलते आइजीआरएस पर शिकायत करते हुए निर्माण रुकवाने औरआरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत के बाद भी निर्माण बदस्तूर जारीथा और लिंटर डालने की तैयारी हो रही थी। कार्रवाई न होने से खफा होकर पूर्व सभासदआनंद चौधरी अनशन पर बैठ गए। जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, नगर पालिकाअध्यक्ष मनोज गर्ग और नगर पालिका अधिकारी मौके पर पहुंचे और निर्माण को ध्वस्तकरने की तैयारी शुरू की गई। इसी बीच आरोपी ने खुद ही अपनी ओर से मजदूर भेजकरनिर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद नगर पालिका की टीम ने मलबे को जब्त करलिया। जबकि अवैध निर्माण के खिलाफ आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने अवैध निर्माणपर नोटिस चस्पा कर दिया। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, नगर पालिकाअध्यक्ष मनोज गर्ग समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर निर्माण काविरोध जताते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। निर्माण ध्वस्त होने के बादभाजपा जिलाध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष ने पूर्व सभासद आनंद चौधरी को जूस पिलाकरअनशन समाप्त कराया। कहा कि किसी भी स्थिति में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका की जमीन पर बनी मजार भी तुड़वाई
आवास विकास प्रथम में पालिका की संपत्ति पर बनी एक मजार को भी नगरपालिका ने ध्वस्त कराया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि पालिका की एकसंपत्ति पर पिछले दिनों मजार का निर्माण कराया गया था। जिसको लेकर विरोध भी जतायाथा, लेकिन निर्माण नहीं रोका गया था। अब नगर पालिका की टीम ने नियमानुसारकार्रवाई करते हुए मजार को ध्वस्त करा दिया।अवैध निर्माण के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास प्रथम में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध निर्माण के मामले में नगर कोतवाली में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले में नगर पालिका जेई की शिकायत के आधार पर आरोपी उवैश बर्नी और वैभव गुप्ता के खिलाफ अवैध निर्माण करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आवास विकास परिषद के एक्सईएन राजीव कुमार ने कहा कि कब्रिस्तान की जमीन पर किसी भी प्रकार से निर्माण नहीं किया जा सकता है। जिसके चलते साइट पर नोटिस चस्पा किया है। निर्माण कार्य को आरोपी ने अपने ही मजदूरों से ध्वस्त कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed