फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

जांच के लिए लैब भेजा मिलावटी पेट्रोल का सैंपल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr
जांच के लिए लैब भेजा मिलावटी पेट्रोल का सैंपल
विज्ञापन

बुलंदशहर। ऊंचागांव क्षेत्र के कस्बा अमरगढ़ में मंगलवार को पकड़े गए मिलावटी पेट्रोल का लिया गया सैंपल विभाग की ओर से जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। अफसरों के अनुसार लैब से रिपोर्ट आने के बाद आरोपी पर और भी कार्रवाई की जाएगी।
पूर्ति विभाग की टीम ने कस्बा अमरगढ़ में छापा मारकर 17 ड्रम से तीन हजार लीटर से अधिक मिलावटी पेट्रोल पकड़ा था। टीम ने धंधे से जुड़े किशनपाल नाम के व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। साथ ही आरोपी के खिलाफ जहांगीराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। अफसरों ने बताया कि पकड़े गए मिलावटी पेट्रोल का सैंपल लिया गया था, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास इस तरह का धंधा चल रहा है तो वह विभाग को जानकारी दें। ऐसे लोगों का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा और इस धंधे से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन बाद भी राशन का पता नहीं लगा सके अधिकारी
बुलंदशहर। अनूपशहर रोड पर डीपी राइस मिल से पकड़े गए सरकारी चावल का अधिकारी छह दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक यह पता नहीं कर पाए हैं कि वह कहां से आया। जबकि डीएम ने एडीएम फाइनेंस को इसकी जांच सौंप दी थी। आलम यह है कि अब विभागीय अधिकारी चुप्पी साध रहे हैं और पुलिस ने भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी की टीम ने विगत बृहस्पतिवार की शाम अनूपशहर रोड स्थित डीपी राइस मिल पर छापामार कार्रवाई करते हुए कालाबाजारी का 433 बोरी सरकारी चावल पकड़ा था। मिल से टीम ने एक कैंटर, खाली बोरी और 5.10 लाख रुपये की नगदी के साथ शपथपत्र आदि भी बरामद किए थे। इसके बाद डीएम के आदेश पर मिल मालिक प्रवीन गर्ग और राजीव गर्ग समेत छह लोगों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 और सात के तहत थाना कोवातली में रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी थी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जेया-ए-करीम ने बताया कि इस मामले की जांच एडीएम फाइनेंस की देखरेख में होगी। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed