फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

चकरोड पर नल लगाने के विवाद में युवक की पीटकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr
चकरोड पर नल लगाने के विवाद में युवक की पीटकर हत्या
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव पूठा में चकरोड पर नल लगाने के विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पुलिस ने शांतिभंग में मामला निपटना चाहा। अब पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव पूठा निवासी रोशनलाल व विजयपाल सिंह के जमीन के पट्टे आमने-सामने हैं। दोनों के खेत के बीच लगभग आठ फीट चौड़ी एक चकरोड है। चकरोड पर नल लगाए जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। गत 28 मई को भी चकरोड पर नल लगवाते समय दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। लेकिन, इसके बाद भी दोनों पक्षों में विवाद नहीं थमा। शुक्रवार की शाम दोनों पक्षों में नल लगवाने का विवाद फिर से गहरा गया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से सावित्री व बबलू घायल हो गए। बबलू के सिर में चोट लगने के कारण उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की मां कुंती की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के विजयपाल, राहुल, जितेंद्र, छत्तरपाल, भोला उर्फ मोहित, ब्रजेश, नीरज, नीटू, टीटू, लोकेश, सुनीता, अरुण, असीक, सुनील, सोमवती, गीता समेत 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं देर रात बबलू की मौत के बाद पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीम बनाकर ताबड़तोड़ दबिश देकर सोमवती पत्नी विजयपाल, गीता पत्नी बृजेश व असीक पुत्र विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

लापरवाही के आरोपी में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
मृतक बबलू के परिजनों ने घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की मां रोते बिलखते एक ही बात बार-बार कह रही थीं कि यदि पुलिस मामले में सही कार्रवाई करती तो उनका बेटा आज जीवित होता। एसएसपी ने मामले में लापरवाही बरतने पर अमरगढ़ चौकी प्रभारी संजय चंचल को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed