फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr

ट्रेनें लौटी पटरी पर, यात्री भी निकले सफर पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr
ट्रेनें लौटीं पटरी पर, यात्री भी निकले सफर पर
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। वर्तमान में बुलंदशहर स्टेशन से दो एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। दोनों ट्रेनों में प्रतिदिन करीब 150 से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं।

कोरोना संक्रमण की वजह से 22 मार्च 2020 से एक्सप्रेस ट्रेन समेत अन्य सभी यात्री ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। अनलॉक के दौरान 20 अक्तूबर से जम्मूतवी और इसके बाद 26 नवंबर से संगम एक्सप्रेस ट्रैक पर लौटी। जम्मूतवी सप्ताह में दो दिन चलती है। वहीं 26 नवंबर से 30 जनवरी 2021 तक संगम एक्सप्रेस सप्ताह में तीन-तीन आती-जाती रही। 31 जनवरी से संगम एक्सप्रेस प्रतिदिन चल रही है। स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज की ओर 20 से 25 यात्री व जम्मू की ओर 30 से 35 यात्री और संगम एक्सप्रेस में प्रयागराज की ओर 75 से 80 यात्री व मेरठ की ओर 20 से 30 यात्री प्रतिदिन सफर कर रहे हैं। दोनों ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने के लिए यात्री रेलवे स्टेशन पर आ रहे हैं। रिजर्वेशन होने पर ही यात्रा करने दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed