फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

शातिरों ने महिला के खाते से की 3.37 लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr
शातिरों ने महिला के खाते से की 3.37 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में साइबर क्राइम के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब शातिरों ने एक महिला के बैंक खाते की जानकारी हासिल कर करीब 3.37 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता को जब मामले की जानकारी हुई तो उसने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय गोसाईं निवासी महिला सीमा पत्नी नवनीत ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका नगर स्थित यूको बैंक में खाता है। गत 18 अक्तूबर को उसके पति के फोन पर दो अंजान नंबरों से कॉल आई थी। आरोपी कॉलकर्ता ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया था। साथ ही कहा था कि उनका बैंक खाता बंद कर दिया गया है। इसके बाद आरोपी ने एटीएम नंबर की मांग की थी। इसके बाद पीड़िता के पति ने आरोपी को एटीएम नंबर समेत अन्य जानकारी उपलब्ध करा दी थीं। गत 23 अक्तूबर को फिर से कॉल आई और आरोपी ने खाते में बैलेंस की जानकारी मांगी। इस पर पीड़िता व उसके पति को शक हुआ और उन्होंने बैंक जाकर जानकारी की। जिस पर उन्हें खाते से 3.37 लाख रुपये अज्ञात शातिरों द्वारा निकाले जाने की जानकारी मिली। आरोप है कि शातिर अब पीड़ित पक्ष को फोन कर मामले में कोई भी कार्रवाई करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी के आदेश के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही शातिरों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed