फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahar woman was sexually assaulted on the pretext of religious rituals posing as the shadow of ghosts in the house

बनाया अश्लील वीडियो: भूत भगाने के बहाने लूटी इज्जत, तांत्रिक ने बेटियों पर भी डाली बुरी नजर, पीड़िता ने दर्ज कराई एफआईआर

Wed, 18 May 2022 07:47 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, स्याना (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, स्याना (बुलंदशहर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 18 May 2022 07:47 PM IST
सार

आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग की तो पीड़िता ने 60 हजार रुपये भी दे दिए। पीड़िता के अनुसार, अब आरोपी उसकी बेटियों पर बुरी नजर रख रहा था, जिसके चलते पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Bulandshahar woman was sexually assaulted on the pretext of religious rituals posing as the shadow of ghosts in the house
धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर महिला से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ एक व्यक्ति ने घर में भूतों का साया होने की बात कह अनुष्ठान करने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

विज्ञापन


आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो पीड़िता चुप रही और आरोपी को 60 हजार रुपये भी दे दिए। वहीं, अब आरोपी उसकी बेटियों पर बुरी नजर रख रहा था, इसके चलते पीड़िता ने अपने पति को मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह जल्दी-जल्दी बीमार हो रही थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात मेरठ निवासी भजन गायक राजू बैगाना से हुई। राजू ने पीड़िता को बताया कि उसके कुल देवता रूठे हुए हैं। इसके लिए उसे कोई उपचार कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि 15 जनवरी 2022 को राजू बैगाना एक प्रमोद शास्त्री नामक व्यक्ति को लेकर उसके घर आया था। आरोपी प्रमोद शास्त्री ने पीड़िता व उसके पति को बताया कि उनके घर में भूतों का साया है। इसके लिए धार्मिक अनुष्ठान करना होगा। पीड़िता व उसका पति आरोपी के झांसे में आ गए। साथ ही उसी रात अनुष्ठान के लिए घर का एक कमरा भी खाली कर दिया।

आरोप है कि अनुष्ठान के दौरान आरोपी प्रमोद शास्त्री ने पीड़िता व उसके पति को प्रसाद के रूप में नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। आरोपी ने बेहोशी की हालत में ही पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। होश में आने पर पीड़िता को जानकारी हुई। आरोप है कि इस पर आरोपी ने बताया कि उसने पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली है। यदि उसने किसी से भी इस बाबत शिकायत की तो वह वीडियो को वायरल कर देगा। इसी के चलते आरोपी ने उससे करीब 60 हजार रुपये भी हड़प लिए। साथ ही आरोपी आए दिन उसके घर आने की कोशिश करने लगा। लेकिन, पीड़िता वीडियो वायरल होने के डर से चुप रही।

बेटियों पर आई बात, तो थाने पहुंची पीड़िता

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी प्रमोद शास्त्री अब उसकी बेटियों पर बुरी नजर रखे हुए है। वह, पीड़िता की बेटियों पर भी भूतों का साया बताकर अनुष्ठान कराने की बात कह रहा है। पीड़िता ने बेटियों की चिंता करते हुए अपने पति से मामले की शिकायत की। साथ ही थाने पर भी तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।

एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी प्रमोद शास्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed