फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

वोट नहीं देने पर पीटा, महिला समेत पांच घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
वोट नहीं देने पर पीटा, महिला समेत पांच घायल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। प्रधान पद के लिए चुनाव हार जाने पर प्रत्याशी ने गांव के ही एक परिवार से अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। मारपीट में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कांवरा निवासी हसमत ने बताया कि गांव का ही युवक प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहा था। वह चुनाव हार गया। मंगलवार की रात में करीब आठ बजे अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचा और उसके भाई हसरत को आवाज लगाई। जब उसका भाई हसरत बाहर निकलकर आया तो उक्त युवक ने उसे वोट नहीं देने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग बाहर आ गए और हसरत को बचाने का प्रयास करने लगे। उक्त लोगों ने परिवार की महिलाओं समेत अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। मारपीट में वह उसका भाई हसरत, निजामुद्दीन, परिवार की महिला नसरीन, सेरून घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वोट न देने पर फेसबुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
गुलावठी थाना क्षेत्र के ग्राम चिड़ावक में ग्राम प्रधानी के चुनाव में वोट न देने पर कुछ लोगों ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर हत्या की धमकी भी दी। ग्राम चिड़ावक निवासी गुड्डू खां पुत्र आमीन खां ने थाने में दी तहरीर में कहा कि जब उसने अपनी फेसबुक आईडी चेक की तो देखा कि गांव निवासी तीन व्यक्तियों ने उसके चाचा की फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर पोस्ट की है। जब उसने विरोध किया तो आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर पर आए तथा मारपीट करने लगे। बचाने आए परिजनों से भी मारपीट किए। गुड्डू खां ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी तथा थानाध्यक्ष को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed