{"_id":"6075d1ed8ebc3edb54647a79","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd2171294198","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना से बनाए जा रहे मकान में बिना अनुमति के मदरसा चलाने पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना से बनाए जा रहे मकान में बिना अनुमति के मदरसा चलाने पर रिपोर्ट
विज्ञापन

ककोड़। प्रधानमंत्री आवास योजना से बनाए जा रहे मकान में अवैध रूप से मदरसा संचालित करने पर डूडा के परियोजना अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
परियोजना अधिकारी डूडा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कस्बे के मोहल्ला गढ़ी ठाकुरान निवासी फूलजहां पत्नी तहसीन को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत चयनित किया गया था। दो किस्तों में दो लाख रुपये की अनुदान राशि आवास निर्माण हेतु निर्गत की गई थी। 50 हजार की तीसरी किस्त दिया जाना शेष था। जानकारी में आया कि लाभार्थी द्वारा आवास निर्माणाधीन आवास को अपने आवासीय प्रयोग में ना लाकर उक्त आवास को ग्राम रसूलपुर दिवेड़ी थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फर निवासी कलीम पुत्र हसरत को मदरसा संचालित करने के लिए दे दिया है और कलीम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत निर्माणाधीन मकान में मदरसा संचालित किया जा रहा है। दोनों आरोपियों ने आपस में साठगांठ कर गैर कानूनी तरीके से आवास का उपयोग किया गया। निरीक्षक योगेंद्र मलिक ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।