फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

टोल से गुजरने के दौरान फास्टैग में बैलेंस नहीं होने पर लगेगा जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
टोल से गुजरने के दौरान फास्टैग में बैलेंस नहीं होने पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

सिकंदराबाद। अब घर से निकलने से पहले अपने फास्टैग का बैलेंस जरूर जांच ले। फास्टैग लाइन में पहुंचने पर बैलेंस नहीं होने की सूरत में कैश में दोगुना देना होगा।
टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से निजात और टोल वसूली को बढ़ाने के लिए करीब एक वर्ष पूर्व एनएचएआई ने फास्टैग व्यवस्था को लागू किया था लेकिन फास्टैग व्यवस्था के लागू होने के एक वर्ष बाद भी टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से निजात नहीं मिल सकी। वहीं अपेक्षाकृत टोल वसूली भी नहीं हुई। अभी भी वाहन चालक फास्टैग का प्रयोग करने से परहेज करते दिखाई दे रहे हैं। इनमें अधिकांश वाहन चालक लोकल हैं। हालांकि टोल प्लाजा पर फास्टैग प्रयोग को लेकर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए एनएचएआई ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। एनएचएआई की लाख कोशिशों के बाद भी केवल 50 प्रतिशत वाहन चालकों ने ही अपने वाहनों पर फास्टैग लगाया। टोल प्लाजा पर पूर्ण रूप से फास्टैग व्यवस्था को लागू करने के लिए एनएचएआई ने 31 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद टोल प्लाजा की सभी लाइनों में पूर्ण रूप से फास्टैग व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू करने का फरमान जारी कर दिया है। बिना फास्टैग लगे वाहन टोल को पार नहीं कर सकेंगे। वही फास्टैग में बैलेंस नहीं होने पर टोल से गुजरने के लिए वाहन चालकों को कैश में निर्धारित से दोगुना टोल देना होगा।
विज्ञापन

टोल मैनेजर अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि टोल लाइन में वाहन चालक के पहुंचने के बाद यदि वाहन चालक के फास्टैग में बैलेंस नहीं होगा तो उसे टोल पार करने के लिए कैश में निर्धारित टोल का दोगुना अदा करना पड़ेगा। उसके बाद ही वाहन चालक टोल को पार कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed