फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दिल्ली कूच कर रहे किसानों को टोल पर पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
टोल पर रोके जाने पर कार्यकर्ताओं, किसानों की पुलिस के साथ होती नोकझोंक। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
दिल्ली कूच कर रहे किसानों को टोल पर पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए जा रहे भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लुहारली टोल प्लाजा पर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। विरोध में कार्यकर्ता और किसान टोल पर ही धरने पर बैठ गए। किसानों ने करीब दस मिनट तक टोल को भी फ्री करा दिया।

शनिवार को किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ता, किसान राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धमेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली की ओर जा रहे थे। किसानों के दिल्ली की ओर कूच की सूचना पर पहले से सिकंदराबाद क्षेत्र में स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया था। जैसे ही कार्यकर्ता किसान टोल प्लाजा पर पहुंचे तो पुलिस ने सभी को टोल प्लाजा पर रोक लिया। पुलिस के रोके जाने पर कार्यकर्ताओं और किसान की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। विरोध में कार्यकर्ता और किसान टोल पर ही टोल की एक लाइन में धरने में बैठ गए। जिसके चलते टोल पर जाम लग गया। इस दौरान किसानों ने करीब दस मिनट के लिए टोल को भी फ्री कराया। कार्यकर्ता, किसान करीब दो घंटे तक टोल पर धरने पर बैठे रहे। धरने पर बैठने के दौरान किसानों ने कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। ठाकुर धमेंद्र सिंह ने कृषि कानूनों को काला कानून बताया। उन्होंने कहा कि कृषि कानून देश के किसानों को उद्योगपतियों का गुलाम बना देंगे। वहीं एमएसपी को कानूनी दर्जा नहीं दिए जाने पर उद्योगपति किसानों की फसल को मनचाहे दामों पर खरीदेंगे। पहले से फसलों के वाजिब दाम नहीं मिलने के कारण किसान आर्थिक तंगी की मार झेल रहा है कृषि कानूनों के लागू होने पर उसकी हालत दयनीय हो जाएगी। उन्होंने केंद्र की सरकार पर देश के उद्योगपतियों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र की सरकार किसान विरोधी है। कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिलाध्यक्ष मो. अली भाटी पर विद्युत विभाग के अधिकारी पर बिना नोटिस के एफआईआर दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए औद्योगिक क्षेत्र में बिजली घर नंबर दो पर भी धरना दिया। धमेंद्र सिंह ने वैकल्पिक रास्तों के माध्यम से किसान आंदोलन में शामिल होने की चेतावनी दी। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री अजीजुर्रहमान, प्रदेश संगठन मंत्री संजय शर्मा, प्रदेश महासचिव जगत सिंह सिसौदिया, जिलाध्यक्ष मो.अली भाटी, रिंकू अधाना, आसमोहम्मद, वीरेंद्र सिंह लोधी, सुमित राणा, सुनील सिंह, कुलदीप जाधव, धु्रव जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed