फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

नाबालिग की कर रहे थे शादी, पुलिस ने रुकवाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
नाबालिग की कर रहे थे शादी, पुलिस ने रुकवाया
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव में नाबालिग की शादी की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शादी को रुकवाया दिया। बाल कल्याण समिति के सदस्य किशोरी को अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि शादी के रुकने पर दुल्हन के परिजनों ने दूसरी युवती की शादी कर दी।

रविवार की रात में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दिल्ली से बरात आई थी। बरात के पहुंचने पर किसी ने पुलिस को सूचना दी कि दुल्हन नाबालिग है। परिवार के लोग उसके नाबालिग होने के बावजूद भी उसकी शादी कर रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुल्हन पक्ष के लोगों को दुल्हन के बालिग होने के प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए कहा। पुलिस ने बताया कि दुल्हन पक्ष के लोग उसके बालिग होने के कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सकें। जांच के दौरान कागजों में दुल्हन की उम्र 17 वर्ष पाई गई। दुल्हन के नाबालिग होने के कारण शादी को रुकवा दिया गया। वही सूचना पर बालकल्याण समिति के सदस्य भी गांव पहुंच गए। बताया गया कि बालकल्याण समिति के सदस्य नाबालिग दुल्हन को अपने साथ लेकर चले गए। वही चर्चा कि दुल्हन के नाबालिग पाए जाने पर किसी अन्य युवती के साथ शादी कर बरात को दुल्हन के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन

कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि दुल्हन के नाबालिग होने के कारण शादी को रुकवा दिया गया। बालकल्याण समिति के सदस्य दुल्हन को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed