फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

यूपी के बुलंदशहर में छिपकली गिरा हुआ दूध पीने से एक बहन की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
यूपी के बुलंदशहर में छिपकली गिरा हुआ दूध पीने से एक बहन की मौत, दूसरी की हालत गंभीर
विज्ञापन

चोला। चोला चौकी के खानपुर गांव में छिपकली गिरा हुआ दूध पीने से कक्षा नौ की छात्रा की मौत हो गई जबकि छात्रा की बड़ी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा है। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए रिश्तेदारों, ग्रामीणों का घर पर तांता लगा हुआ है। परिवार के सदस्यों के अलावा रिश्तेदार, ग्रामीण अस्पताल में भर्ती बेटी के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

खानपुर निवासी यतेंद्र किसान हैं। उनके दो बेटी योगिता 18 वर्ष, भारती 14 वर्ष, बेटा युवनेश 16 वर्ष हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर यतेंद्र की पत्नी ने दूध को गर्म किया। और उसके बाद वह पति, दोनों बेटियों के साथ जंगल में काम करने के लिए चली गईं। दोपहर करीब ढाई बजे सभी लोग जंगल में कार्य करने के बाद वापस घर लौटे। घर लौटने पर योगिता, भारती ने एक-एक गिलास दूध पिया। दूध पीने के कुछ समय पश्चात भारती ने जी मिचलाने और उल्टी होने की शिकायत की। मगर मां ने किसी अन्य वजह से तबियत खराब होने की बात कहते हुए कोई खास ध्यान नहीं दिया। शाम करीब चार बजे यतेंद्र का पुत्र युवनेश स्कूल से घर लौटा। जब मां युवनेश को दूध देने के लिए गिलास में डाल रही थी तो दूध के साथ छिपकली का कंकाल भी आया। दूध में छिपकली का कंकाल देखने पर उसके होश उड़ गए। और उसे बेटी भारती के दूध पीने से तबियत खराब होने की बात याद आई। और मां ने घटना के बारे में परिवार के अन्य लोगों को बताया। जानकारी होने पर परिवार के लोग शाम करीब चार बजे दोनों बहनों को उपचार के लिए नोएडा लेकर पहुंचे। दोनों को नोएडा के शारदा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि उपचार के दौरान शाम करीब सात बजे भारती की मौत हो गई। वही योगिता की हालत गंभीर बनी हुई है। जो फिलहाल आईसीयू में भर्ती है। और उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि मृतका भारती कक्षा नौ की छात्रा थी। वहीं योगिता बीएससी नर्सिंग की छात्रा है।
विज्ञापन

यह रखें सावधानियां
1.खाने पीने की वस्तुओं को हमेशा ढक कर रखें
-खाना बनाते समय, या दूध को उबालते समय उसके पास ही खड़े रहे, ताकि उसमें कोई जहरीला जीव जंतु अगर गिरता है तो उसकी तुरंत जानकारी हो जाए
-जहीरीले वस्तु के सेवन करने की जानकारी होने पर सेवन करने वाले को तुरंत उल्टी कराए।
-यदि उल्टी करने में परेशानी हो रही हो तो उसे नमक का पानी पिलाए जिससे उल्टी हो जाती है
-जहरीली वस्तु के सेवन की जानकारी होने पर तुरंत रोगी को अपने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया
सीएमएस डा.एपी सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed