{"_id":"5e17697c8ebc3e881043ad74","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd1919038113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा नजदीक हो रही लगातार बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा नजदीक हो रही लगातार बिजली कटौती
विज्ञापन

चोला। गांगरौल विद्युत उपकेंद्र को पोषित करने वाली हाईटेंशन लाइन के केबल बाक्स के फटने क्षेत्र के 10 गांवों की बिजली 27 घंटे तक गुल रही। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गांगरौल विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले गांव नगलाबंशी, खानपुर, कादलपुर, गांगरौल, शेरपुर, दाउदपुर, खबरा आदि के ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की दोपहर उनके गांव की बिजली गुल हो गई। 27 घंटे तक विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। जेई ओमप्रकाश ने कहा कि बृहस्पतिवार को धरपा से गांगरौल विद्युत उपकेंद्र को पोषित करने वाली हाईटेंशन लाइन का केबल बाक्स फट गया था। फाल्ट तलाश करने के बाद ठीक किया गया और करीब छह बजे आपूर्ति को बहाल किया गया।
ग्रामीण रामकिशन खानपुर का कहना है कि धरपा से आने वाली हाईटेंशन लाइन में अक्सर फाल्ट होता रहता हैं। बिजली गुल होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी होती हैं। स्थायी समाधान की आवश्यकता है। ग्रामीण राजेंद्र सिंह खानपुर का कहना है कि केबल बाक्स में पानी जाने से फाल्ट होता है। केबल बाक्स में पानी को जाने से रोकने के लिए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। ग्रामीण मेघराज फौजी दाउदपुर का कहना है कि रात भर बिजली के गुम रहने के कारण क्षेत्र के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विनोद कुमार धरारी ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक है। बार-बार बिजली के घंटों गुल होने के कारण परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को परेशानी होती है। छात्रों के भविष्य को देखते हुए स्थाई समाधान किया जाना चाहिए।