फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

किसान ने धान बेचकर जमा किए थे रुपये, जालसाजों ने खाता किया खाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
किसान ने धान बेचकर जमा किए थे रुपये, जालसाजों ने खाता किया खाली
विज्ञापन

सिकंदराबाद। फसल बेचकर बैंक में जमा की गई राशि को साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ा लिया। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव महेपा जागीर निवासी अमित भाटी पुत्र जगवीर सिंह ने बताया कि वह घर रहकर खेतीबाड़ी करता हैं। धान की फसल बेचकर उसने घर और खेती के खर्च के लिए बैंक में 85 हजार रुपये जमा किए थे। बताया कि बुधवार की सुबह उसे खाते से रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज आने पर वह जानकारी करने के लिए सिकंदराबाद स्थित बैंक में पहुंचा। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि तुम्हारे खाते से मंगलवार की शाम और बुधवार की सुबह में बुलंदशहर स्थित एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। खाते में मैसेज अलर्ट लगा होने के बाद भी मंगलवार की शाम रूपये निकालने के पर कोई मैसेज नहीं आया। बुधवार को खाते में जीरो बैलेंस होने पर उसके मोबाइल पर मैसेज आया। बताया कि उसका एटीएम कार्ड और पासबुक उसके पास होने के बावजूद भी खाते से एटीएम के माध्यम से रुपये निकाल लिए गए। अमित ने बताया कि उसने कभी भी किसी को मोबाइल फोन पर अपने खाते और एटीएम के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। सतर्कता के बाद भी उसके साथ ठगी हो गई। बताया कि अब उसके बाद गेहूं की फसल के लिए दवाई ,खाद और पानी के लिए पैसे नहीं बचे हैं। वह पाई, पाई के लिए मोहताज हो गया है। अब उसके लिए घर का खर्च भी चलाना मुश्किल हो जाएगा। बताया कि बैंक में शिकायत करने पर बैंक अधिकारियों ने जांच की बात कही है, मगर उसके रुपये लौटाने का आश्वासन नहीं दिया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला साइबर क्राइम से संबंधित है। मामले को साइबर सेल के पास भेजा जाएगा। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए स्थानीय स्तर पर भी पुलिस हर संभव प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed