फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सुविधा के लिए बनाया गया शौचालय बना गया लोगों के लिए समस्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पालिका द्वारा लगाए गए टॉयलेट की सफाई की मांग करते दुकानदार। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
सुविधा के लिए बनाया गया शौचालय बना गया लोगों के लिए समस्या
विज्ञापन

सिकंदराबाद। जनसुविधा के लिए नगर के विजयद्वार पर पालिका द्वारा बनवाए गए शौचालय सुविधा के बजाए जनता के लिए मुसीबत का सबब बन रहे हैं। मूत्रालय में पानी की व्यवस्था और सफाई नहीं होने के कारण बदबू से आसपास के आसपास के लोग परेशान है। दुकानदारों ने साफ सफाई कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।
नगर के चौधरीवाड़ा विजयद्वार के पास स्थित दुकानदारों ने बताया कि करीब तीन पूर्व जनसुविधा के लिए पालिका ने विजयद्वार पर सार्वजनिक शौचालय बनवाया था। शौचालय में पानी की व्यवस्था के लिए छत पर पानी का टैंक भी रखा गया था। बताया कि पालिका ने पानी की व्यवस्था के लिए टैंक तो लगा दिया मगर टैंक में कभी पानी ही नहीं आया। वही पालिका द्वारा साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई। बताया कि बड़ी बाजार के व्यापारियों के अलावा खरीददारी करने के लिए आने वाले लोग बड़ी संख्या में इसका प्रयोग करते हैं लेकिन शौचालय में पानी और सफाई की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदगी फैली रहती है। वहीं इससे उन्हें आर्थिक रूप से भी नुकसान हो रहा है। बताया कि इस संबंध में उन्होंने कई पालिका पालिका में शिकायत की। मगर समस्या का समाधान नहीं किया। समस्या का समाधान नहीं होने से व्यापारियों में पालिका के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

शौचालयों में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदगी से फैल रही दुर्गंध ने आसपास के दुकानदारों का दुकान पर बैठना तक मुश्किल कर दिया। - मुकेश कुमार सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह में एक बार भी पालिका ने शौचालयों की सफाई नहीं कराई। दुकानदारों के बार-बार शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन के कानों पर जून तक नहीं रेंगी। - अनिल कुमार
पालिका की लापरवाही प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रही है। पालिका को इस ओर ध्यान देना होगा। - सत्यप्रकाश जैन
साफ सफाई नहीं होने से शौचालयों से निकल रही दुर्गंध से आसपास के दुकानदारों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। और वह गंदगी से फैलने वाली बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। - अशोक शर्मा।

वर्जन
शौचालय पर लगे टैंक में पानी के लिए प्लंबर को कनेक्शन करने के आदेश दिए गए है। साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया जाएगा। - ईओ संजीवनराम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed