फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

गला घोटकर युवक की हत्या, बेड पर मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
गला घोटकर युवक की हत्या, बेड पर मिला शव
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर के हीरा कॉलोनी निवासी युवक की उसके ही घर में गला घोटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस मृतक की पत्नी और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरादाबाद निवासी पिंटू पुत्र तेजपाल सिंह ने बताया कि उसके पिता आर्मी से सेवानिवृत्त है। वह माता पिता के साथ गांव में ही रहता हैं। दोनों बड़े भाई कृष्ण (25), धमेंद्र उर्फ कक्कू सिकंदराबाद में हीरा कॉलोनी स्थित मकान में रहते हैं। मकान के ऊपरी भाग में एक किराएदार रहता हैं। बताया कि कृष्ण दनकौर क्षेत्र के खेलरी नहर पर बाइक, कार श्रृंगार की दुकान करता था। बुधवार को बड़ा भाई अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था। घर पर कृष्ण उसकी पत्नी व उनका ढाई वर्ष का बेटा विराट था। ऊपरी मंजिल पर किराएदार व उसका परिवार था। बताया कि सुबह करीब आठ बजे जब वह गांव से दूध लेकर मकान पर पहुंचा तो कृष्ण बेड पर मृत पड़ा हुआ था। उसके गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। बच्चा पास में अन्य चारपाई पर सो रहा था। भाभी बदहवास हालत में थी। और कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर एसपी सिटी अतुल कुमार, सीओ गोपाल चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से नमूने लिए। घटना स्थल पर लोग संबंधों के चलते हत्या किए जाने की चर्चा करते दिखे। पुलिस ने मृतक की पत्नी और एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

--------
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मृतक की पत्नी और एक युवक व अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसपी सिटी, अतुल कुमार
--------
मकान के बाहरी गेट पर रहता था ताला
सिकंदराबाद। किराएदार ने बताया कि रात में मृतक या उसका भाई मकान के बाहरी गेट पर ताला लगा देता था। बृहस्पतिवार की सुबह भी बाहरी गेट पर ताला लगा हुआ था। उसकी बेटी ने बाहर जाने के लिए गेट का ताला खोला था।
--------
15 दिन पहले मृतक ने पत्नी की छुड़वा दी थी नौकरी
सिकंदराबाद। बताया गया कि मृतक की नगर के एक निजी नर्सिंग होम में नर्स की नौकरी करती थी। पति ने 15 दिन पूर्व ही उसकी नौकरी छुड़वा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed