फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सेना में भर्ती के नाम पर की दस लाख से अधिक की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सेना में भर्ती के नाम पर की दस लाख से अधिक की ठगी
विज्ञापन

ककोड़। सेना के नाम पर युवक से दस लाख रूपये से अधिक की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। मामले में नामजद आरोपी ग्राम प्रधान को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

थाना क्षेत्र के गांव फतहपुर निवासी शेरपाल भाटी पुत्र सतीश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसने वर्ष 2016-2017 में इंटर की परीक्षा पास की थी। वह नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर निवासी कौशिंद्र भाटी पुत्र जगपाल सिंह, उसके चाचा दानवीर सिंह पुत्र छिद्दा सिंह, ग्राम अच्छेपुर थाना रबूपुरा निवासी पुष्पेंद्र पुत्र नेत्रपाल से हुई। उन्होंने बताया कि कौशिंद्र भाटी फौज में नौकरी करता हैं। वह अपने अधिकारियों से मिलकर उसकी फौज में नौकरी लगवा देंगा। और इस काम के लिए उन्होंने 12 लाख रूपये की मांग की। बताया कि उसने उक्त लोगों को अपने पिता से मिलवाया। बताया कि उसके पिता ने उनकी बात पर विश्वास कर 15 अक्तूबर 2018 को तीनों को 10,20000 रूपये अपने गांव बुलाकर दिए। उसके बाद उन्होंने उसे अपाईन्मेंट लेटर व चालान दिया। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त अपाईन्टमेंट लेटर, चालान फर्जी है। बताया कि तभी से वह और उसका पिता उक्त लोगों से अपने दिए गए रूपये लौटाने की मांग कर रहे हैं। उक्त लोगों से रूपये लौटाने से मना कर दिया। तगादा करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। प्रभारी निरीक्षक रमाकांत यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 27 अगस्त 2019 को तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। बताया कि बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी पुष्पेंद्र को ककोड़ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राम प्रधान दानवीर सिंह को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि आरोपी कौशिंद्र भाटी अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed