{"_id":"5df134698ebc3e87c11d679e","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd1900279127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर डीजे बजाने पर पुलिस ने पांच लोगों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर डीजे बजाने पर पुलिस ने पांच लोगों का किया चालान
विज्ञापन

सिकंदराबाद। सड़क पर डीजे बजाने को लेकर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी लोगों का चालान कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मयूर विहार दिल्ली निवासी विजय, ग्राम फरीदपुर निवासी सोनू, मोहित, मायचा निवासी सुनील, अशोक किसी समारोह के बाद गाड़ी में डीजे लेकर लौट रहे थे। बताया कि मंगलवार की रात में उक्त सभी लोग दनकौर रोड पर गाड़ी को रोककर तेज आवाज में डीजे को बजाने लगें। क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने रात में सरेराह तेज आवाज में डीजे बजाने के आरोप में पांचों लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पांचों लोगों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।