{"_id":"5dd431fb8ebc3e54e5619e21","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd1886215169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में नहीं मिली बाइक तो विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में नहीं मिली बाइक तो विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

सिकंदराबाद। दहेज में 50 हजार रुपये नगद व बाइक नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव वैर बादशाहपुर निवासी गुलिस्ता पुत्र जुम्मा ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व अली बरदीपुर ग्रेटर नोएडा ईको टेक थर्ड निवासी मोहम्मद रियाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुरालिए दहेज में पचास हजार रुपये नगद, बाइक की मांग करने लगेे। इस बात को लेकर गाली गलौच और मारपीट भी करने लगे। ससुरालियों के उत्पीड़न के बारे में मायके में बताया। परिजनों ने उनकी मांग को पूरा करना में असमर्थता जताई तथा ससुरालियों को काफी समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और उत्पीड़न करते रहे। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति मोहम्मद रियाज, सास सईदा, ससुर इंतजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
कूड़ा डालने का विरोध करने पर दंपती और बेटे को पीटा
ककोड़। रास्ते की सफाई के विवाद में मोहल्ला निवासियों ने मारपीट कर वृद्ध दंपति और उसके पुत्र को घायल कर दिया। आरोपियों ने सोमवार को भी मारपीट कर पीड़ित परिवार की एक महिला को घायल कर दिया था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला वैश्यान निवासी बिजेंद्र पुत्र चंद्रपाल ने बताया कि उनके पड़ोसी उनके घर के बाहर कूड़ा डाल देते हैं। विरोध करने पर पड़ोसियों ने सोमवार की शाम मारपीट करते हुए उसकी पत्नी मीनू को घायल कर दिया था। मोहल्ले के लोगों ने समझौता कराते हुए विवाद को समाप्त कर दिया था। बताया कि इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने मंगलवार को फिर से मारपीट की और उसके पिता चंद्रपाल, माता बिरमा देवी, भाई सुरेंद्र को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।