फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर में शिकारियों ने हिरन को किया घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
झाड़ियों में छिपकर खड़ा घायल हिरन। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
बुलंदशहर में शिकारियों ने हिरन को किया घायल
विज्ञापन

चोला। चौकी क्षेत्र के गांव खानपुर खबरा के जंगल में शिकारियों ने गोली मारकर हिरन को घायल कर दिया। खानपुर खबरा के जंगल में लकड़ियां बिन रही महिलाओं ने बताया कि शाम चार बजे के करीब उन्होंने जंगल में गोली चलने की आवाज सुनी। गोली की आवाज से वह घबरा गई। उन्होंने देखा कि एक हिरन घायल अवस्था मेें दौड़ रहा है और कुछ शिकारी हिरन का पीछा कर रहे हैं। जब उन्होंने हिरन पर गोली चलाने और पीछा कर उसको पकड़ने के प्रयास का विरोध किया तो उक्त शिकारियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। बता दें कि खानपुर खबरा के जंगल में शिकारी हिरन का शिकार करते रहते हैं। पूर्व में भी शिकार की कई घटना प्रकाश में आ चुकी हैं। ना तो पुलिस और ना ही वन विभाग द्वारा शिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की जाती है। यही वजह है कि शिकारी बेखौफ खानपुर खबरा के जंगल में बेजुबान जानवरों का शिकार करते रहते हैं। शिकार की घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों में पुलिस और वन विभाग के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed