{"_id":"63b1e5c7931a21261878b67f","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd250073238","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बीबीनगर में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बीबीनगर में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन
बीबीनगर पुलिस द्वारा पकड़े गए अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी के आरोपी।
- फोटो : BULANDSHAHR
बीबीनगर में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी
बीबीनगर। थाना पुलिस ने क्षेत्र में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को बने-अधबने शस्त्र, बनाने के उपकरण समेत गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि शनिवार देर रात बीबीनगर पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव कुचेसर के पास मोती बाबा मंदिर के निकट बाग में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी चल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देख वहां मौजूद लोग भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस टीम ने चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जिनकी शिनाख्त सुमित चौधरी उर्फ टाइगर, उपेंद्र चौधरी उर्फ रेजिन निवासीगण हिंगवाड़ा थाना बीबीनगर, मोहित कुमार निवासी गांव सालाबाद धमैड़ा थाना बीबीनगर और सोनू कुमार उर्फ संजय निवासी गांव खैरपुर थाना बीबीनगर के रूप में हुई। साथ ही मौके से पुलिस ने 8 तमंचे 315 बोर, एक पोनिया डबल बैरल देशी 315 बोर, चार तमंचा 12 बोर मय आठ कारतूस, एक तमंचा अधबना 315 बोर, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण 10 पत्ती, आठ अधबनी नाल, चार तमंचे की बट, एक छोटा प्लास, एक तिरछी सड़ासी, दो रेती तिकोनी छोटी, एक बड़ी रेती, एक पेचकस, एक सुम्मी, एक छैनी, एक बड़ी संडासी, एक आरी ब्लेड, एक रेगमार्क के चुकड़े, एक हथौड़ी, एक गैस सिलेंडर मय चूल्हा आदि बरामद किया है। आरोपियों पर बीबीनगर थाने में पूर्व में शस्त्र अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।