फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

Bulandshahar News: टूटेगा सरायधारी का पुल, 50 हजार लोगों का आवागमन होगा प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
टूटेगा सरायधारी का पुल, 50 हजार लोगों का आवागमन होगा प्रभावित
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला सरायधारी के आवागमन के लिए अंग्रेजों के समय में बनाए गए पुल को अब तोड़ा जाएगा। पुल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होने के बाद उक्त क्षेत्र में रह रहे करीब एक लाख लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि पुल के निर्माण पर लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 72 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
करीब 100 साल पहले नगर के मामन रोड से ऊपरकोट को जोड़ने और सरायधारी समेत अन्य इलाकों के आवागमन के लिए पुल का निर्माण कराया गया था। अधिक पुराना पुल होने के कारण अब स्थिति काफी जर्जर हो चुकी थी। जिसके चलते तीन माह पहले जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण करते हुए स्थिति अति जर्जर पाते हुए पुल के ऊपर और नीचे से लोगों का आवागमन बंद कर दिया था। जिसके चलते क्षेत्र के एक लाख से अधिक लोगों को परेशानी हो रही थी। पुल का निर्माण शुरू न होने के कारण पुल के नीचे से डिवाइडर हटाते हुए लोगों ने आवागमन शुरू कर दिया था। अब बताया जा रहा है कि पुल के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 72 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इसके लिए अभी तक 24 लाख रुपये की धनराशि नगर पालिका द्वारा लोक निर्माण विभाग के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को पुल तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिसके चलते उक्त क्षेत्रों से गुजरने वाले एक लाख लोगों को फिर से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

करीब एक लाख लोगों को होगी परेशानी
सरायधारी पुल का निर्माण शुरू होने के बाद सरायधारी, रुकनसराय और नरसलघाट के लिए आने जाने में लोगों को परेशानी होगी। इसके साथ ही पुल के ऊपर से गुजरने वाले मामन चौकी, साठा, राधा नगर, शास्त्री नगर, मोहनकुटी, नीमखेड़ा, हात्माबाद समेत अन्य क्षेत्र के लोगों को धमेड़ा अड्डा, डिप्टी गंज, लाल तालाब मंडी की ओर जाने के लिए बाजार से होकर या फिर शिकारपुर बाईपास से होकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
पुल निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अभी तक नगर पालिका द्वारा करीब 24 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। जैसे-जैसे कार्य पूरा होगा, वैसे ही धनराशि की मांग कर ली जाएगी। जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। - जेके शर्मा, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed